You are currently viewing राष्ट्रीय प्रजापति कुम्हार महासभा महिला अध्यक्ष द्वारा राष्ट्रीय प्रदेश अध्यक्ष व अन्य  कार्यकारणी घोषित

राष्ट्रीय प्रजापति कुम्हार महासभा महिला अध्यक्ष द्वारा राष्ट्रीय प्रदेश अध्यक्ष व अन्य कार्यकारणी घोषित

  • Post author:

-अबोहर के रवि कुमार प्रजापति प्रदेश उपाध्यक्ष, मदन लाल प्रजापति प्रदेश सलाहकार नियुक्त

फाजिलका–(दलीप दत्त)- राष्ट्रीय प्रजापति/कुम्हार महासभा के तत्वधान में आयोजित पित्तमह श्री फिरेराम प्रजापति की अध्यक्षता में मीटिंग का आयोजन यूपी मेरठ में किया गया जिसमे राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री दारासिंह सिंह प्रजापति, राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष महासभा एडवोकेट चो सरिता मलेठिया द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए 25प्रदेशों के अध्यक्ष व अन्य कारोबारी,उद्योगपति, राजनीतिक व समाज के बंधु, भगिनी, युवाओं के संग मीटिंग का आयोजन करते हुए कार्यक्रम सफलतापूर्ण रहा। कार्यक्रम के दौरान पंजाब जिला फाजिल्का अबोहर के श्री रवि कुमार प्रजापति को प्रदेश उपाध्यक्ष, श्री मदन लाल पूर्व पटवारी को प्रदेश सलाहकार, श्रीमती बबीता प्रजापति एडवोकेट को उत्तर प्रदेश कार्यकारिणी महिला संगठन का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया एवं श्रीमती बिमलेश प्रजापति को प्रदेश अध्यक्ष दिल्ली प्रदेश एंव शीश राम प्रजापति पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित मेजर सुबेदार सेवानिवृत्त को राष्ट्रीय संरक्षक राष्ट्रीय प्रजापति महासभा बनाया गया , प्रदेशों, जिलों की कार्यकारिणी पदों की नियुक्ति पत्र पदाधिकारियों को सौंपते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री दारासिंह प्रजापति व पंजाब से राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष एडवोकेट मलेठिया ने प्रदेशों के अध्यक्ष व कार्यकारणी घोषित करते देश ,समाज हित में कार्य करने की शपथ ग्रहण करवाई। कार्यक्रम में पदाधिकारीयो ने अनेकों कार्यकर्ताओं के समक्ष विचार रखे जिनमें फिरेराम प्रजापति राष्ट्रीय संयोजक, दारासिंह प्रजापति राष्ट्रीय अध्यक्ष ,एडवोकेट चो सरिता मलेठिया रास्ते महिला अध्यक्ष महासभा,मनीष प्रजापति, विरेन्द्र प्रजापति राष्ट्रीय संरक्षक डॉक्टर राकेश प्रजापति प्रदेश अध्यक्ष राष्ट्रीय प्रजापति महासभा राजवीर प्रजापति संरक्षक, विनोद कुमार प्रजापति प्रदेश अध्यक्ष उत्तराखंड बाबूराम प्रजापति प्रदेश उपाध्यक्ष राजाराम प्रजापति संरक्षक , भूले राम प्रजापति राष्ट्रीय अध्यक्ष समाजकल्याण , श्रीमती नीरज प्रजापति राष्ट्रीय संगठन, एडवोकेट बबीता रानी कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश ( महिला) , मनोज प्रजापति पत्रकार राष्ट्रीय सचिव एवं राष्ट्रीय प्रेस मिडिया प्रभारी एवं सुरेन्द्र कुमार मलनिया प्रजापति राष्ट्रीय सचिव एवं राष्ट्रीय प्रेस मिडिया प्रभारी, जयभगवान, शीषराम प्रजापति पद्मश्री पुरस्कार सम्मानित, सुरेन्द्र प्रजापति दिल्ली, बिमलेश प्रजापति, बाबूराम प्रजापति प्रदेश उपाध्यक्ष, नानक प्रजापति जिला अध्यक्ष गाजियाबाद, धनवीर प्रजापति जिला अध्यक्ष मेरठ, नरवीर सिंह प्रजापति कैप्टन सेवानिवृत्त, विनोद प्रजापति भगत सोसल मिडिया प्रभारी , नीटू प्रजापति, सुरेश प्रजापति, संजीव प्रजापति, कवरपाल ठेकेदार, ओमप्रकाश, सुरेन्द्र प्रजापति दिल्ली, विजय प्रजापति हरियाणा, डा० सतेंद्र प्रजापति जिला अध्यक्ष बागपत, आदि हजारों की संख्या में प्रजापति मौजूद थे ।