You are currently viewing महाशिवरात्रि पर भोले बाबा के जयकारों से गूंज उठे मंदिर 

महाशिवरात्रि पर भोले बाबा के जयकारों से गूंज उठे मंदिर 

  • Post author:

फाजिलका-(दलीप दत्त)- फाजिल्का जिले में महाशिवरात्रि पर्व धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शनिवार को महाशिवरात्रि पर मंदिर भोले बाबा के जयकारों से गूंज उठे। शहर के सभी मंदिर शिव भोले के रंग में रंगे नजर आ रहे थे। सुबह तड़के से ही श्रद्धालुओं का शहर के श्री राम भवन, बालाजी धाम मंदिर, श्री हनुमान मंदिर, प्राचीन शिव मंदिर, प्राचीन शनि मंदिर सहित अन्य मंदिरों में दिन भर शिव पूजा करने के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।

इसके अलावा शिवभूमि में बने शिव मंदिर में भी सुबह से लेकर शाम तक शिवलिग पूजन हुआ। फाजिल्का की श्री सेवक सभा शिवपुरी प्रबंधक कमेटी द्वारा भी भगवान भोले नाथ का रूद्राभिषेक किया गया। जिसकी जानकारी देते मुख्य सेवादार संदीप कटारिया ने बताया कि उनके द्वारा श्री सेवक सभा शिवपुरी प्रबंधक कमेटी के प्रांगण में महाशिवरात्रि पर्व मनाया गया। इस समारोह में डीसी डा. सेनु दुग्गल द्वारा शामिल हुए जिनके द्वारा शिवभूमि में भगवान का रूद्राभिषेक किया। इसके अलावा उनके द्वारा शिवभूमि प्रांगण में महिलाओं के लिए अलग स्थान का भी लोकार्पण किया जाएगा। साथ ही ईको फ्रेंडली भट्ठियों का अवलोकन भी किया गया। 

महाशिवरात्रि उत्सव को लेकर शहर के विभिन्न मंदिरों एवं शिवालयों में श्रद्धालु सुबह करीब चार बजे ही शिव पूजा के लिए उमड़ने लगे। बाद दोपहर तक पूजन का सिलसिला जारी रहा। कई मंदिरों में श्रद्धालु कतारों में लग शिव भोले का आशीर्वाद प्राप्त करते दिखे। महाशिवरात्रि को लेकर श्रद्धालुओं में भरपूर उल्लास पाया गया। सुबह चार बजे से ही जहां मंदिरों की घंटियां बजने लगी। वहीं बम-बम भोले के जयकारों से मंदिर गुंजायमान होने लगे। शहर में सुबह ही श्रद्धालुओं की भीड़ मंदिरों में पूजा-अर्चना के लिए थालियां व पूजन सामग्री हाथ में पकड़े इधर-उधरआते-जाते दिखाई दिए। श्रद्धालुओं ने शिवलिंग पर दूध,दही, घी, शक्कर, शहद, मिठाई, फल, भांग, धतूरा, बेल पत्र, गंगाजल चढ़ा जहां पूजन किया। वहीं जलाभिषेक भी कराया। अनेकों श्रद्धालुओं ने दिन भर महाशिवरात्रि का व्रत भी रखा। व्रत रखने वाले श्रद्धालुओं ने मंदिरों में जाकर शिव चालीसा पाठ भी किए। महाशिवरात्रि को लेकर मंदिरों को फूलों से सुंदर ढंग से सजाया गया था। विभिन्न जगहों पर भांग का अटूट प्रसाद भी बांटा गया।