ओडिशा में 5400 फूलों से बना सांता क्लॉज
ओडिशा- आज देशभर में क्रिसमस सेलिब्रेट किया जा रहा है। इस खास मौके पर एक बार फिर से बालुका कलाकार सुदर्शन पटनायक ने लोगों का दिल जीत लिया है। दरअसल, उन्होंने पुरी समुद्र तट पर लगभग 5,400 लाल गुलाबों के साथ अन्य फूलों से विशाल सांता क्लॉज की कलाकृति तैयार की है।
बता दें कि कलाकृति विशाल सांता क्लॉज 50 फीट लंबा और 28 फीट चौड़ा है। इसमें कलाकार सुदर्शन पटनायक ने संदेश देते हुए लिखा “मैरी क्रिसमस, COVID-19 दिशानिर्देशों के साथ क्रिसमस का आनंद लें”।