गांव केरियां में कांग्रेस का सफाया, दर्जनों परिवारों ने छोड़ी कांग्रेस, भाजपा में शामिल
फाजिलका-(दलीप दत्त)-फाजिल्का के गांव केरियां में आज कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगा। कांग्रेस पार्टी की गलत नीतियों के चलते आज गांव में दर्जनों परिवारों ने कांग्रेस पार्टी को छोड़ कर भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन कर ली। इन्हें भाजपा, पंजाब लोक कांग्रेस तथा अकाली दल संयुक्त के प्रत्यशी चौ. सुरजीत कुमार ज्याणी ने पार्टी में शामिल करवाया। सभी लोगों को पार्टी का सिरोपा भेंट करते हुए चौ. ज्याणी ने विश्वास दिलाया कि उन्हें भाजपा में उचित मान-सम्मान दिया जाएगा। इस मौके पर गांव वासी साहिब राम डूडी, मनी राम डूडी, हंस राज बिजारनिया, अभिमन्यु बिजारनिया, कृष्ण डूडी, मोहन लाल डूडी, राय सिंह डूडी, सतपाल डूडी, पृथी राज डूडी, देवी लाल डूडी, रघुवीर डूडी, अनुमान डूडी, भाला राम डूडी, प्रेम डूडी, जीत राम डूडी, ओम प्रकाश डूडी, जगदीश डूडी, अक्षय डूडी सहित सभी परिवारों ने भाजपा ज्वाइन कर ली। इन परिवारों ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का अपना भी कोई भविष्य नहीं है। देश भर में कांग्रेस पार्टी का ग्राफ सिमटता जा रहा है। न इस पार्टी में लीडर है और नही कोई नीति है। ऐसे में आने वाले समय में कांग्रेस पार्टी और भी नीचे जाने वाली है।
चौ. ज्याणी ने समस्त डूडी परिवार व अन्यों का भाजपा में स्वागत करते हुए कहा कि भाजपा में देश की जनता का मजबूत भरोसा है। भारतीय जनता पार्टी किसी भी तरह के जात बिरादरी में विश्वास नहीं रखती है। सभी धर्म एक समान है तथा कोई भी छोटा या बड़ा नहीं है। भाजपा सिर्फ विकास की राजनीति करती है। अकेले पंजाब ही नहीं बल्कि पूरे देश में जहां जहां भाजपा है वहां पर विकास हुआ है। इसलिए तो आज पूरे देश में लोग भाजपा को जितवा रहे हैं। पूरा देश प्रधानमंत्री नरेन्द्र भाई मोदी के नेतृत्व में विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। देश विदेश में भारत का नाम सम्मान के साथ लिया जाने लगा है। यह सब भाजपा की विकास की सोच तथा सब का साथ सब का विकास के नीति के तहत ही संभव हो पाया है। श्री ज्याणी ने दावा किया कि राज्य में भाजपा के पक्ष में अच्छा माहौल है तथा भाजपा गठबंधन की सरकार बनना तय है।